दिल की आरजू
दिल की आरजू दिल की आरज़ू बस इतनी सी है ,की जब मैं मुस्कुराऊ तो तुम मेरी हंसी बन जाओ। जब मैं खामोश रहू तो तुम मेरे अल्फ़ाज़ बन जाओ , जब भी याद तुम्हे करू दिल से तो तुम मेरा आइना बन जाओ। और जब भी मैं परेशान रहू तो तुम मेरा हाथ कुछ इस कदर थाम लो अपने हाथो में और कहो की ना हो परेशां अब तू मै हर पल साथ हु तेरे। है तमन्ना बस इतनी सी की तुम्हारी हर खुशियों में सूरज की लालिमा सी बिखेर जाऊ, चढ़ती धुप में ठंडी छाव बन जाऊ। ढलती शाम में तुम्हारे दिल का सुकून बन जाऊ। है बेपनाह मुहोब्बत तुमसे इतनी की मेरी आँखे तेरे अश्कों का दरिया बन जाये, है ख्वाइश बस इतनी सी की मेरी सोती हुई आँखों को तेरे कमरे की सेज मिल जाये , और उस सेज पर मुझे तेरी बाहो की पनाह मिल जाये।